कोल्ड्रिंक पीते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के लोग! अलवर की घटना ने बढ़ाई चिंता

कोल्ड्रिंक पीते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के लोग! अलवर की घटना ने बढ़ाई चिंता


Last Updated:

4 People Hospitalized After Driniking Cold Drink In Alwar: अलवर के ककराली गांव में फ्रिज में रखी एक्सपायर कोल्ड्रिंक पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टियां और बेचैनी बढ़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कोल्ड्रिंक पीते एक-एक कर गिरने लगे परिवार के लोग! अलवर की घटना ने बढ़ाई चिंताZoom

कोल्ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

अलवर. अलवर जिले के ककराली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फ्रिज में रखी पुरानी कोल्ड्रिंक पीना एक परिवार पर भारी पड़ गया. एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बीमार होने वालों में तीन बालिकाएं और एक महिला शामिल हैं. घटना के बाद परिवार में घबराहट फैल गई और गांव में भी इस बात की चर्चा शुरू हो गई.

जानकारी के मुताबिक परिवार ने घर में रखी कोल्ड्रिंक की बोतल फ्रिज से निकालकर पी थी. शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही देर बाद चारों लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं और जी घबराने लगा. हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे.

फ्रिज में रखी थी पुरानी बोतल, पीते ही बिगड़ी हालत
परिजनों ने बताया कि कोल्ड्रिंक बोतल घर के फ्रिज में रखी हुई थी. जैसे ही परिवार के लोगों ने उसे पिया, थोड़ी देर बाद एक-एक कर सभी की तबीयत खराब होने लगी. खासकर बच्चों की हालत देखकर घर वाले डर गए. उल्टियों और बेचैनी की शिकायत बढ़ने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया. परिजन कोल्ड्रिंक की वही बोतल भी अपने साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, ताकि डॉक्टरों को पूरी जानकारी दी जा सके. अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि जिस कोल्ड्रिंक का सेवन किया गया था, वह करीब 6 महीने पुरानी थी और उसकी एक्सपायरी निकल चुकी थी. यानी परिवार ने अनजाने में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड्रिंक पी ली थी.

तीन बच्चियां और एक महिला अस्पताल में भर्ती
बीमार हुए चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर फूड या ड्रिंक रिएक्शन की संभावना जताई. फिलहाल मरीजों की हालत पर नजर रखी जा रही है. घटना के बाद परिवार भी हैरान है कि फ्रिज में रखी बोतल की एक्सपायरी पर ध्यान नहीं गया. कई बार घरों में पुरानी खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक रखी रह जाती हैं और लोग बिना तारीख देखे उनका इस्तेमाल कर लेते हैं. यही लापरवाही कभी-कभी बड़ी परेशानी बन जाती है.

लोगों के लिए भी सबक बनी घटना
ककराली गांव की यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग भी कह रहे हैं कि गर्मी के मौसम में कोल्ड्रिंक और दूसरी पैक चीजों का इस्तेमाल करने से पहले उनकी तारीख जरूर देखनी चाहिए. डॉक्टर भी अक्सर सलाह देते हैं कि एक्सपायर खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं. खासकर बच्चों में इसका असर जल्दी दिखाई देता है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *