क्या गर्मी की वजह से ब्लड प्रेशर होने लगता है गड़बड़? किन लोगों को ज्यादा खतरा, कैसे करें बचाव

क्या गर्मी की वजह से ब्लड प्रेशर होने लगता है गड़बड़? किन लोगों को ज्यादा खतरा, कैसे करें बचाव


Last Updated:

Summer Heat and Blood Pressure: गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है. खासकर बुजुर्गों, दिल के मरीजों और हाई BP के मरीजों को गर्मी में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. डॉक्टर के मुताबिक ज्यादा पसीना और शरीर में पानी की कमी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ा सकती है. हालांकि इस परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है.

क्या गर्मी की वजह से ब्लड प्रेशर होने लगता है गड़बड़? किन लोगों को ज्यादा खतराZoom

गर्मी में लो ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ जाती है.

BP Problems in Summer: ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गर्मियों का मौसम काफी चैलेंजिंग होता है. गर्मी शरीर पर कई तरह से असर डाल सकती है. तेज धूप, ज्यादा पसीना और शरीर में पानी की कमी सिर्फ थकान ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ब्लड प्रेशर पर भी असर डाल सकते हैं. कई लोगों को गर्मियों में चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या अचानक ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो अत्यधिक गर्मी शरीर की ब्लड वेसल्स और पानी के संतुलन को प्रभावित कर सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर में बदलाव देखने को मिल सकता है.

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ब्लड वेसल्स को फैलाता है. इस प्रक्रिया को वेसोडाइलेशन कहा जाता है. इससे कई बार ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो सकता है. दूसरी ओर ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर और चक्कर आने की परेशानी बढ़ सकती है. कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन की वजह से दिल पर दबाव भी बढ़ सकता है. लो बीपी के मरीजों के लिए यह मौसम ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है.

डॉक्टर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी गर्मियों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. जो लोग BP कंट्रोल करने की दवाएं लेते हैं, उनमें पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का खतरा बढ़ सकता है. कुछ दवाएं शरीर से पानी जल्दी बाहर निकालती हैं, जिससे गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है. बुजुर्गों, हार्ट पेशेंट्स, डायबिटीज के मरीजों और लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोगों को ज्यादा खतरा होता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कम हो सकती है. यही वजह है कि बुजुर्गों में हीट स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर की गड़बड़ी का खतरा ज्यादा माना जाता है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी माना जाता है. प्यास लगने का इंतजार न करें और दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें. नारियल पानी, छाछ और ORS जैसे पेय भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. दोपहर की तेज धूप में ज्यादा देर बाहर रहने से बचना चाहिए. हल्के और ढीले कपड़े पहनना, घर को ठंडा रखना और जरूरत पड़ने पर पंखे या AC का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति को अचानक चक्कर, धुंधला दिखाई देना, तेज सिरदर्द या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत मेडिकल सहायता लेना जरूरी हो सकता है. गर्मियों में ब्लड प्रेशर की नियमित जांच भी जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *