छत्रपति शिवाजी पर बागेश्वर बाबा के विवादित बयान की उधेड़ी बखिया, रितेश देशमुख का करारा प्रहार- ‘उनका नाम अटल’

छत्रपति शिवाजी पर बागेश्वर बाबा के विवादित बयान की उधेड़ी बखिया, रितेश देशमुख का करारा प्रहार- ‘उनका नाम अटल’

Last Updated:

बागेश्वर बाबा के छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है. मराठी समुदाय के लोग बागेश्वर बाबा पर भड़क रहे हैं. उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध से थककर आराम करना चाहते थे. रितेश देशमुख भी बौखलाए हुए हैं. उन्होंने बागेश्वर बाबा पर तीखा प्रहार किया है. रितेश देशमुख ने उनके बयान को ‘तोड़-मरोड़ कर पेश की गई बकवास’ बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने साफ कहा कि महाराज की विरासत को छोटा दिखाने वाली बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. वे अपनी अगली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे.

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

नई दिल्ली: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ चर्चा में है. यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें रितेश खुद छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

यह विवाद बागेश्वर बाबा के एक बयान से शुरू हुआ. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवाजी महाराज को लेकर कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा कि महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे. बागेश्वर बाबा की मानें, तो महाराज आराम करना चाहते थे. उन्होंने अपना मुकुट रामदास स्वामी के पास रख दिया था. (फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie/twitter)

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

बाबा के इस बयान पर लोग भड़क गए हैं. रितेश देशमुख ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर मराठी में अपनी बात लिखी. रितेश ने इसे ‘तोड़ मरोड़ कर पेश की गई बकवास’ कहा. उन्होंने साफ किया कि ऐसी बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. (फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

रितेश ने लिखा कि वह एक शिव-भक्त हैं. उनके लिए शिवाजी महाराज एक आराध्य देव की तरह हैं. उनके बारे में गलत बातें सुनकर गुस्सा आना सहज है. रितेश ने कहा कि महाराज की विरासत को छोटा दिखाने की कोशिश व्यर्थ है. उनका नाम करोड़ों सालों तक अमर रहेगा. (फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie)

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

रितेश ने महाराज का वर्णन बहुत गर्व से किया. उन्होंने उन्हें ‘सम्राटों का सम्राट’ और ‘सिंहासन का स्वामी’ कहा. उन्होंने लिखा कि जैसे सह्याद्रि के पहाड़ अटल हैं, वैसे ही महाराज का नाम भी अटल है. रितेश की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.(फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie)

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की, तो यह बहुत बड़े लेवल पर बनी है. फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है. यह जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की पेशकश है. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था. ट्रेलर देखकर लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.(फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie)

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश और जेनेलिया इमोशनल हो गए थे. रितेश के लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना है. उन्होंने अपनी पत्नी जेनेलिया का खास शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि जेनेलिया ने पूरी जर्नी में उनका साथ दिया. बिना उनके सहयोग के यह फिल्म बनाना मुश्किल था.(फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie)

Riteish Deshmukh, Bageshwar Baba, Shivaji Maharaj, Riteish Deshmukh slams Bageshwar Baba, raja Shivaji, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Bageshwar Baba on Chhatrapati Shivaji Maharaj,

अब दर्शकों को 1 मई का बेसब्री से इंतजार है. शिवाजी महाराज का जीवन और उनका संघर्ष हमेशा से प्रेरणादायक रहा है. रितेश देशमुख की इस कोशिश को मराठा इतिहास के प्रति एक बड़ी ट्रिब्यूट माना जा रहा है. विवादों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है. (फोटो साभार: Instagram/therajashivajimovie)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *