जितेंद्र की सुपरहिट फिल्म, जिसे देख जेब में हनुमान चालीसा लेकर घूमने लगे थे लोग, 5 सुपरस्टार का दिखा था जलवा

जितेंद्र की सुपरहिट फिल्म, जिसे देख जेब में हनुमान चालीसा लेकर घूमने लगे थे लोग, 5 सुपरस्टार का दिखा था जलवा


Last Updated:

जितेंद्र ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. साल 1979 में भी उनकी एक मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज होते तहलका मचा दिया था. इस फिल्म को देखने के बाद लोगों के दिलों में ऐसा डर बैठ गया था कि लोग हनुमान चालीसा लेकर घूमने लगे थे.

नई दिल्ली. साल 1979 में जितेंद्र की एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी. जिसे देख थिएटर में लोग कांपने लगे थे. सिनेमाघर में ये फिल्म रिलीज तो हुई थी. फर्स्ट शो देखने के बाद हर जगह सिर्फ सन्नाटा पसर गया था.इस हॉरर फिल्म रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा और नीतू कपूर भी नजर आई थीं.

उस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम है ‘जानी दुश्मन’. इस फिल्म को सिर्फ हॉरर फिल्म कहना गलत होगा. ये एक सुपर हॉरर फिल्म थी जिसकी टक्कर की बहुत ही कम फिल्में बनीं हैं.हालांकि इस नाम से दोबारा भी फिल्म बनी. लेकिन फ्लॉप साबित हुई थी.

फिल्म में संजीव कुमार ने एक ऐसे राक्षस का रोल निभाया था, जो दुल्हन का लाल रंग देखते ही उसके खून का प्यासा हो जाता है. लेकिन उसका वो रूप दुल्हन देखते ही सामने आता है. कोई नहीं जानता कि फिल्म में संजीव कुमार ही वो विलेन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म को देखकर लोग काफी डर गए थे. फिल्म का हॉरर ऐसा था कि इसे देखकर हर कोई खौफ में आ गया था. लोग इसे देखकर इतना डर गए थे कि लोगों ने शादियों में दुल्हनों को लाल जोड़ा पहनाना बंद कर दिया था.

फिल्म में उस दौर की बड़ी हिट साबित हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब कमाई की थी. 1.3 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने उस दौर में 9 करोड़ की बंपर कमाई की थी. उस वक्त की ये सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी.

फिल्म में सुनील दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, संजीव कुमार, जितेंद्र ,रीना रॉय, रेखा, नीतू कपूर और बिंदिया गोस्वामी जैसे सितारे नजर आए थे. इनमें 5 तो उस दौर के सुपरस्टार रहे. इन सुपरस्टार ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था.

इस फिल्म के गाने भी सारे हिट थे.फिल्म में जितेंद्र और नीतू कपूर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. रेखा ने भी फिल्म में अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

बता दें कि राजकुमार कोहली जब इस फिल्म को लेकर आए तो सिनेमाघर खचाखच भर गए थे. फिल्म में सभी स्टार्स ने अपने किरदारों में जान फूंक दी थी. फिल्म ने लोगों के दिलों पर ऐसा कब्जा किया था कि फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *