बार-बार कुछ मीठा खाने का मन, शरीर में इन गड़बड़ी का संकेत, सिर्फ क्रेविंग समझ न करें इग्नोर

बार-बार कुछ मीठा खाने का मन, शरीर में इन गड़बड़ी का संकेत, सिर्फ क्रेविंग समझ न करें इग्नोर


Last Updated:

What Cause Sweet Cravings: मीठा खाने की क्रेविंग होना सिर्फ स्वाद से जुड़ा मसला नहीं है. यदि आप मीठा खाने के बाद शांत महसूस करते है, तो ये आपके शरीर में चल रही गड़बड़ी का एक बड़ा संकेत है. आयुर्वेद में भी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग को चेतावनी संकेत बताया गया है. ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, चलिए इस लेख में समझते हैं.

ख़बरें फटाफट

बार-बार कुछ मीठा खाने का मन, शरीर में इन गड़बड़ी का संकेत, न करें इग्नोरZoom

मीठा खाना लगभग सभी को पसंद होता है. भारत में खाने के बाद कुछ मीठा खाने की परंपरा भी रही है. लेकिन यदि आप अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग महसूस करते हैं, तो सावधान हो जाएं. यह नॉर्मल नहीं है. कई बार यह शरीर के अंदर हो रही गड़बड़ी या हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है.

कुछ लोगों को तो मीठा खाने के बाद ही संतुष्टि मिलती है.आयुर्वेद के अनुसार, इसके पीछे शरीर का असंतुलन जिम्मेदार होता है. बार-बार मीठा खाने की इच्छा सिर्फ आदत या लालच नहीं है. जब शरीर थका हुआ होता है या आप तनाव में होते हैं, तब मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है. मीठा खाने से कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत बढ़ जाती है. फिर रोज मीठा खाने का मन करता है और न मिलने पर चिड़चिड़ापन होने लगता है.

मीठा खाने की क्रेविंग गड़बड़ी की इशारा
असल में, जब शरीर के हार्मोन संतुलित होते हैं, तो किसी खास स्वाद की क्रेविंग नहीं होती. भूख लगने पर शरीर सिर्फ खाने का संकेत देता है, न कि किसी खास चीज का. लेकिन अगर बार-बार मीठा खाने का मन कर रहा है, तो यह शरीर के असंतुलन का संकेत है. आयुर्वेद में इसे वात और पित्त दोष के असंतुलन से जोड़ा जाता है. जब ये दोनों असंतुलित हो जाते हैं, तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है. शुरुआत में यह मन को शांत करता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है.

लो ब्लड प्रेशर का लक्षण
शरीर में ऊर्जा की कमी या लो ब्लड प्रेशर होने पर भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है, क्योंकि मीठा तुरंत ऊर्जा देता है. इसके अलावा, शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी इसका एक कारण हो सकती है.

चुनें हेल्दी विकल्प
अगर आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो आप कुछ हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं. जैसे गुड़, शहद, मिश्री या ताजे मीठे फल खा सकते हैं. साथ ही, खजूर या किशमिश अपने पास रखें. ये चीजें मीठा खाने की इच्छा को संतुलित करती हैं और शरीर के लिए भी फायदेमंद होती हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *