बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का राज, इतने करोड़ के साथ दूसरे हफ्ते में हुई एंट्री, 100 करोड़ की दहलीज पर फिल्म

Last Updated:

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना लोहा मनवाया है. उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने सिनेमाघरों में अपना एक हफ्ता बेहद मजबूती के साथ पूरा कर लिया है. दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की बदौलत फिल्म अब दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. हालांकि बाजार में दूसरी बड़ी फिल्में भी मौजूद हैं, लेकिन अक्षय के फैंस और कॉमेडी के शौकीनों के बीच इस फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

नई दिल्ली. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को एक हफ्ता पूरा हो चुका है. अब यह मूवी दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है. भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी यह मजबूती से टिकी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म की चुनौती के बावजूद अक्षय की इस फिल्म का जादू कम नहीं हो रहा है. दर्शकों को अक्षय और प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी का कॉमेडी अंदाज खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है कि फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत सिंगल डिजिट से की है. 8वें दिन मूवी ने 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 90.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84.40 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. (फोटो साभार: IMDb)

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

देशभर में करीब 8,573 शोज के जरिए भूत बंगला की घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 107.20 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है. सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी अक्षय कुमार की इस फिल्म का जलवा बरकरार है. आठवें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से 2.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

अगर दुनियाभर की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 144.70 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म तेजी से 150 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. मालूम हो कि अक्षय कुमार की फिल्म सिर्फ तीन दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. (फोटो साभार: IMDb)

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

फिल्म की शुरुआत भी काफी दमदार रही थी, जहां इसके प्रीमियर से 3.75 करोड़ और ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये आए थे. वहीं शनिवार को 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ रुपये बटोरकर फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दिखाया. सोमवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट आई और इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए. (फोटो साभार: IMDb)

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

इसके बाद से फिल्म की रफ्तार स्थिर बनी हुई है. मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़ और गुरुवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा. अब सबकी नजरें आने वाले वीकेंड पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि कमाई के आंकड़ों में एक बार फिर बड़ा जम्प देखने को मिलेगा. (फोटो साभार: IMDb)

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

फिल्म भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पूरे 15 साल बाद पर्दे पर वापस लौटी है. इससे पहले इस जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं. आखिरी बार दोनों ने साल 2010 में आई फिल्म खट्टा मीठा में साथ काम किया था. (फोटो साभार: IMDb)

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 8, akshay kumar priyadarshan film, bollywood box office, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार भूत बंगला बॉक्स ऑफिस

स्टारकास्ट की बात करें तो ‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए सितारों ने काम किया है. इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ अक्षय कुमार खुद इस फिल्म के निर्माता है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *