‘राजा शिवाजी’ से पहले देखिए ये 6 फिल्में, रोंगटे खड़े कर देगी शौर्यगाथा, मराठा साम्राज्य की मिलेगी पूरी झलक

Last Updated:

रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है, क्योंकि इसमें रितेश के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर और जेनेलिया देशमुख जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. अगर आप भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास पर बनी कुछ बेहतरीन मराठी फिल्में जरूर देखिए.

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

नई दिल्ली. रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली गाथा को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस बहुत एक्साइटेड है. मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले महाराज के साहस, युद्ध कौशल और उनके बेमिसाल नेतृत्व ने दशकों से फिल्मकारों को प्रेरित किया है. अगर आप भी शिवाजी के जीवन को फिल्मी पर्दे पर महसूस करना चाहते हैं, तो ‘राजा शिवाजी’ से पहले ये कुछ बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

हर हर महादेव (2022): यह फिल्म महाराज और उनके वीर सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के अटूट रिश्ते की कहानी है. फिल्म में बड़े स्तर पर वॉर सीन्स को फिल्माया गया है, जो रोंगटे खड़े कर देते हैं. इसमें दिखाया गया है कि कैसे स्वराज्य के लिए निष्ठा और बलिदान की भावना सर्वोपरि थी. अगर आप भारी-भरकम एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. (फोटो साभार: IMDb)

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

फत्तेशिकस्त (2019): यह फिल्म महाराज की उस जांबाजी को सलाम करती है, जब उन्होंने सीधे मुगल सेनापति शाइस्ता खान के महल में घुसकर उसे सबक सिखाया था. इसमें महाराज की छापामार युद्ध नीति को बहुत ही रोमांचक तरीके से पर्दे पर उतारा गया है. फिल्म का हर सीन आपको बांधे रखता है और दिखाता है कि महाराज कितने निडर और दूरदर्शी लीडर थे. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

फर्जंद (2018): दिग्पाल लांजेकर की यह फिल्म कोंढाणा किले को फतह करने के उस जांबाज मिशन पर आधारित है, जिसने इतिहास बदल दिया. हालांकि महाराज यहां एक मार्गदर्शक की भूमिका में हैं, लेकिन फिल्म उनके वीर योद्धाओं के साहस और मराठा युद्ध नीति की बारीकियों को बहुत ही दिलचस्प तरीके से दिखाती है. यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि जीत सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि सही प्लानिंग से मिलती है. (फोटो साभार: IMDb)

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय (2009): यह कोई पुरानी ऐतिहासिक फिल्म नहीं है, बल्कि आज के दौर की कहानी है. फिल्म में महाराज एक प्रेरणा के रूप में नजर आते हैं, जो आज के आम आदमी को अपने स्वाभिमान और हक के लिए लड़ना सिखाते हैं. यह फिल्म बहुत ही भावुक कर देने वाली है और हमें बताती है कि महाराज के विचार आज के समय में भी कितने सटीक और जरूरी हैं.(फोटो साभार: IMDb)

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

शेर शिवराज (2022): छत्रपति शिवाजी और अफजल खान की वो ऐतिहासिक मुलाकात भला कौन भूल सकता है? यह फिल्म उसी रोंगटे खड़े कर देने वाले चैप्टर पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे महाराज ने अपनी चतुराई से उस संकट को टाला और प्रतापगढ़ के किले के पास अफजल खान का अंत किया. इसे देखते वक्त ऐसा लगता है जैसे आप खुद उस इतिहास का हिस्सा बन गए. (फोटो साभार: IMDb)

Raja Shivaji Riteish Deshmukh Movie, Best Films on Chhatrapati Shivaji Maharaj, Maratha Empire Cinematic Portrayal, Must Watch Marathi Historical Movies, Raja Shivaji Release Date May 1, राजा शिवाजी रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्में, मराठा साम्राज्य का इतिहास, बेस्ट मराठी फिल्में, शिवाजी महाराज शौर्यगाथा

सरसेनापति हंबीरराव (2022): यह कहानी मुख्य रूप से मराठा साम्राज्य के सेनापति हंबीरराव मोहिते के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इसमें महाराज के समय और उनके बाद के दौर की बहुत गहरी झलक मिलती है. फिल्म दिखाती है कि महाराज ने जिस साम्राज्य की नींव रखी थी, उसे उनके वीर सेनापतियों ने कैसे अपने खून-पसीने से सींचा. इतिहास और राजनीति को समझने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *