Last Updated:
बेटी की शादी हर पिता के लिए खुशी और भावनाओं का अनोखा संगम होती है. जहां मुस्कान के साथ आंखें भी नम हो जाती हैं. बोनी कपूर भी इन दिनों कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी अंशुला कपूर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं. पिता के दिल में छिपी भावनाएं अक्सर कम शब्दों में ही बयां होती हैं, लेकिन उनका असर गहरा होता है. हाल ही में बोनी कपूर ने एक ऐसा ही भावुक इशारा किया, जिसने यह दिखा दिया कि बेटी के इस खास पड़ाव पर उनके मन में कितनी ममता, गर्व और अपनापन उमड़ रहा है.

नई दिल्ली. किसी भी पिता के लिए बेटी की शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे भावुक मोड़ होती है. वो पल, जब अपनी लाड़ली को नए सफर पर विदा करने का ख्याल आता है, दिल को कहीं न कहीं भर देता है . यही एहसास इन दिनों बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी अंशुला कपूर अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय की ओर बढ़ने जा रही हैं. पिता का दिल अक्सर अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पाता, लेकिन जब करता है तो वो सीधे दिल तक पहुंच जाता है. हाल ही में बोनी कपूर ने कुछ ऐसा ही किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. उनका यह छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला इशारा बता रहा है कि बेटी की शादी से पहले एक पिता के मन में कितनी भावनाएं उमड़ रही होती हैं.

बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला कपूर की शादी को लेकर बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. अंशुला अपनी लंबे समय से प्रेमी रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं. बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अंशुला एक कैफे में बैठकर अपने डेजर्ट की फोटो खींच रही हैं. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अंशुला कपूर एक कैफे में बैठी हुई अपनी डेजर्ट की तस्वीर लेती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन लिखा, ‘मेरी प्यारी अंशुला अपनी शादी से पहले और मीठी होती जा रही है.’ उनके इस इमोशनल पोस्ट के बाद फैंस भी भावुक हो गए. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instastory
Add News18 as
Preferred Source on Google

आपको बता दें कि अंशुला कपूर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं. पिछले महीने यानी अक्टूबर 2026 में कपूर परिवार ने अंशुला की ‘गोर धाना’ सेरेमनी धूमधाम से मनाई थी. इस मौके पर भाई अर्जुन कपूर, मोहित मारवाह और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

‘गोर धाना’ के खास मौके पर अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को याद करते हुए भावुक कर दिया था. उन्होंने अपनी ब्राइडल चोली पर मां के पसंदीदा शब्द ‘रब राखा’ को सिलवाया. अंशुला ने लिखा, ‘मां हमेशा कहती थीं -रब राखा. इसलिए मैं इस नए अध्याय में उन्हें अपने साथ लेकर जा रही हूं. जो मेरे दिल में हमेशा सुरक्षित रहेंगे.’ उन्होंने डिजाइनर अर्पिता मेहता का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया था. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

हाल ही में अंशुला ने अपने बैचलरेट सेलिब्रेशन के लिए साउथ कोरिया की राजधानी सियोल की ट्रिप की. उन्होंने अपने कजिन्स के साथ एक शानदार पार्टी की. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में अंशुला और उनके दोस्तों की खूब मस्ती देखने को मिली. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

उन्होंने कैप्शन दिया, ‘सियोलस्टर्स हमेशा के लिए, बैचलरेट का अंदाज अपने पुराने दोस्तों के साथ.’ आपको बता दें कि अंशुला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और अक्सर फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करती रहती हैं. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram