‘राजा शिवाजी’ का धमाकेदार गाना रिलीज, लीड सिंगर के साथ 80 कोरस गायकों ने दी आवाज

‘राजा शिवाजी’ का धमाकेदार गाना रिलीज, लीड सिंगर के साथ 80 कोरस गायकों ने दी आवाज


 

arw img

नई दिल्ली: रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला गाना ‘राजा शिवाजी एंथम – छत्रपति’ रिलीज हो गया है. यह ऐतिहासिक ड्रामा छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस और हिंदवी स्वराज्य की गौरवशाली विरासत पर आधारित है. इस भव्य एंथम को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जिसमें अजय गोगावले की दमदार आवाज के साथ 80 कोरस गायकों का साथ मिला है. गाने की भव्य कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है. अजय-अतुल के अनुसार, यह गाना केवल एक धुन नहीं बल्कि उस महान विरासत के प्रति एक सच्ची श्रद्धा है. यह फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 1 मई को रिलीज होगी. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख जैसे दिग्गज कलाकारों की लंबी फौज नजर आएगी. यह महाकाव्य न केवल शिवाजी महाराज के संघर्ष को पर्दे पर जीवंत करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *