Last Updated:
वो खुशनसीब अभिनेता, जिसने करियर में हिट से ज्याादा फ्लॉप दी, फिर भी कहलाया सुपरस्टार. अपने करियर में इस एक्टर ने ज्यादातर रोमांटिक रोल ही निभाए. कई हिट देकर भी एक वक्त में पत्नी की बात मानकर इस एक्टर ने एक्टिंग को ही अलविदा कह दिया था.

नई दिल्ली. वो शानदार अभिनेता, जिसकी एक्टिंग के लोग मुरीद हो जाया करते थे. इस एक्टर ने बतौर हीरो डेब्यू करते ही अपने पिता की जिंदगी संवार दी थी. करियर में 40 फ्लॉप देने वाला ये सुपरस्टार रोमांटिक किंग कहलाता था.

फिल्मी बैकग्राउंड से आए हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज अभिनेता कोई और नहीं ऋषि कपूर हैं. बचपन से ही उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने पिता की फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था.

लेकिन एक्टिंग की दुनिया में बतौर हीरो अपनी शुरुआत उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म बॉबी से की थी. इस फिल्म में रोमांटिक रोल निभाकर वह रातोंरात स्टार बन गए थे. इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉबी के बाद ऋषि कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने इस फिल्म के बाद भी अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उन्होंने अपने रोल से इतिहास रच दिया था.

1974-1981 तक तो ऋषि कपूर ने नीतू कपूर के साथ ही कई फिल्मों में काम किया. इनमें खेल खेल में, कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, पति पत्नी और वो, दुनिया मेरी जेब में जैसी फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया. ऋषि कपूर ने अपने करियर में तकरीबन हर हीरोइन के साथ रोमांस किया है.

इसके बाद साल 1974 से 1997 तक, ऋषि कपूर ने एक ही तरह के रोल फिल्मों में निभाए. वो थे रोमांटिक रोल, इनमें 11 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. लेकिन ऋषि कपूर की 40 फिल्में फ्लॉप साबित हुईं.

ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें उन्होंने अपने रोल में जान फूंक दी थी. इनमें बॉबी, लैला मजनू, राफू चक्कर, सरगम, कर्ज, प्रेम रोग, नगीना, हनीमून, बंजारन, हीना और बोल राधा बोल जैसी फिल्में हैं.

बता दें कि करियर के पीक पर ऋषि कपूर ने एक वक्त एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. न्यूज24 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें ये नसीहत दी थी कि अब उन्हें फिल्मों से दूरी बना लेनी चाहिए.उस वक्त ऋषि ने पत्नी की बात बनकर एक झटके में एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. फिर जब उन्होंने वापसी की तो वह पिता के रोल में ही नजर आए. आज ही के दिन 30 अप्रैल 2020 को 67 साली की उम्र में ऋषि कपूर ने कैंसर के दोबारा होने की खबर के बाद इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.