’14 साल का वनवास खत्म हुआ’, खत्म हुई सुनीता आहूजा-कृष्णा की लड़ाई, गोविंदा की पत्नी ने लगाया कश्मीरा शाह को गले

’14 साल का वनवास खत्म हुआ’, खत्म हुई सुनीता आहूजा-कृष्णा की लड़ाई, गोविंदा की पत्नी ने लगाया कश्मीरा शाह को गले


Last Updated:

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी. कृष्णा ने पहले भी कपिल शर्मा के कॉमेडी शोज में हिस्सा नहीं लिया था जब गोविंदा गेस्ट बनकर आए थे. इतना ही नहीं, कश्मीर शाह ने भी पब्लिकली सुनीता आहूजा और गोविंदा पर पारिवारक मामले को लेकर कई आरोप लगाए थे.

Govinda Krushna sunita

कृष्णा अभिषेक ने 14 साल पुरानी लड़ाई खत्म कर अपनी मामी सुनीता आहूजा से फिर से मुलाकात की है. बुधवार को गोविंदा की पत्नी को ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर देखा गया, जहां वह कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ पैपराजी के लिए पोज देती नजर आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Govinda Krushna sunita

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तीनों एक जैसे कपड़ों में नजर आए, मुस्कुराते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखे. सुनीता ने कृष्णा से मिलते हुए कहा, “14 साल का वनवास खत्म हुआ.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Govinda Krushna

कृष्णा अभिषेक ने भी कहा, “ये हमारे लिए बड़ा सरप्राइज था. हमें नहीं पता था कि आज वो शो में आएंगी. उनका शुक्रिया कि उन्होंने ये करने के लिए हां कहा. अब पिछले 12 सालों से जो भी अफवाहें या खबरें चल रही थीं, वो सब खत्म हो गई.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Govinda Krushna sunita

वायरल हो रहे वीडियो में तीनों को एक-दूसरे से हग करते हुए देखा जा सकता है. कश्मीरा और कृष्णा, दोनों सुनीता के कंधे पर सिर रख कर फोटो के लिए पोज दे रहे हैं. तीनों साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Govinda Krushna s

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच कई सालों तक बातचीत बंद थी. बताया जाता है कि 2016 में कपिल शर्मा शो में कृष्णा द्वारा किए गए एक मजाक से गोविंदा और सुनीता नाराज हो गए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Govinda Krushna sunita

इसके बाद, जब भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता कपिल शर्मा के शो में गेस्ट बनकर आए, कृष्णा ने उन एपिसोड्स में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि, इस साल की शुरुआत में सुनीता ने खुलासा किया कि अब गोविंदा और कृष्णा के बीच सब कुछ ठीक है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Govinda Krushna sunita

पिंकविला के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने कहा, “मैं अपने बच्चों से कितने दिन नाराज रह सकती हूं? जब सब अपने-अपने जीवन में खुश हैं तो मन में कोई गिला-शिकवा क्यों रखें? मैं तो बस सब बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं, वे सब मेरे अपने जैसे हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Govinda Krushna sunita

बाद में, एक पॉडकास्ट में पारस छाबड़ा के साथ बातचीत में सुनीता ने कहा, “कृष्णा मेरे साथ ही बड़े हुए हैं, विनय, डंपी और मेरे देवर के बेटे के साथ. मेरे लिए ये सब मेरे बच्चे हैं. मैं बीती बातें भूल गई हूं. अब मैं चाहती हूं कि सब बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें. मैं सबको आशीर्वाद देती हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *