तलाक के बीच विजय की पार्टी में त्रिशा कृष्णन की एंट्री! सुपरस्टार की ‘खाली’ सीट से लड़ेंगी चुनाव? अफेयर को बढ़ावा!

तलाक के बीच विजय की पार्टी में त्रिशा कृष्णन की एंट्री! सुपरस्टार की ‘खाली’ सीट से लड़ेंगी चुनाव? अफेयर को बढ़ावा!


Last Updated:

थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) ने तमिलनाडु चुनावों में 108 सीटें जीतकर राजनीति में शानदार आगाज किया. अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन भी राजनीति में एंट्री मार सकती हैं. तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से जो विजय ने सीट खाली की है, उस जगह से उपचुनाव लड़ सकती हैं. विजय के 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है, हालांकि बहुमत के लिए उन्हें गठबंधन की जरूरत होगी. फिलहाल, पार्टी त्रिशा कृष्णन को मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन राजनीतिक बैकग्राउंड न होने की वजह से अभी पूरी तरह तैयार नहीं दिख रही हैं. इन चर्चाओं से अफेयर की अफवाहों को बढ़ावा मिला है.

Vijay,  Trisha Krishnan, Trisha Krishnan entry in Vijay tvk, Trisha Krishnan Vijay new alliance, Vijay Trisha Krishnan affair,

नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है. थलापति विजय की शानदार जीत के बाद अब सबकी नजरें एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर टिक गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक, यह चर्चा जोरों पर है कि क्या त्रिशा भी अब फिल्मी पर्दे के बाद राजनीति के मैदान में उतरने वाली हैं. दरअसल, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने विधानसभा चुनावों में 108 सीटों के साथ धमाकेदार एंट्री की है. पार्टी के नेता चाहते हैं कि त्रिशा इस जीत के सिलसिले को और आगे बढ़ाएं.

Thalapathy Vijay name meaning, Thalapathy Vijay wife name, Thalapathy Vijay wife photos, Thalapathy Vijay father name, Thalapathy Vijay age, Thalapathy Vijay films, thalapathy vijay mother father marriage, thalapathy vijay childhood photos, thalapathy vijay party name, thalapathy vijay religion, thalapathy vijay family, thalapathy vijay new movie, thalapathy vijay cast, thalapathy vijay net worth, thalapathy vijay trisha krishnan relationship

ताजा खबरों की मानें तो टीवीके के दिग्गज नेता, त्रिशा को तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से उपचुनाव लड़ाने के लिए तैयार कर रहे हैं. विजय ने इस बार पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट, दोनों ही जगहों से जीत का परचम लहराया है. नियमों के हिसाब से कोई भी नेता दो सीटें अपने पास नहीं रख सकता, इसलिए विजय को 14 दिनों के अंदर एक सीट छोड़नी होगी. माना जा रहा है कि वे पेरंबूर को अपने पास रखेंगे और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से इस्तीफा दे सकते हैं.’लेडी लक’ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बर्थडे पर तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट आया. विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी.

Thalapathy Vijay

विजय के पेरंबूर सीट चुनने के पीछे एक ठोस वजह भी बताई जा रही है. वहां उनकी जीत का मार्जिन बहुत बड़ा था और वह इलाका राज्य सचिवालय के काफी करीब भी पड़ता है. ऐसे में तिरुचिरापल्ली ईस्ट की सीट खाली होना तय माना जा रहा है. अब टीवीके के सदस्य चाहते हैं कि इस खाली सीट पर त्रिशा जैसा बड़ा और पॉपुलर चेहरा चुनाव लड़े, ताकि पार्टी की पकड़ वहां और मजबूत बनी रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Thalapathy vijay Trisha

त्रिशा के लिए यह फैसला लेना इतना आसान नहीं लग रहा है. बताया जा रहा है कि उनका कोई पॉलीटिकल बैकग्राउंड नहीं है और वे फिलहाल राजनीति में कदम रखने को लेकर बहुत ज्यादा रोमांचित भी नहीं हैं. विजय और उनकी टीम फिलहाल त्रिशा को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है. अगर त्रिशा मान जाती हैं, तो यह तमिलनाडु की राजनीति में एक और बड़ा ग्लैम फैक्टर जुड़ जाएगा और उपचुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा.

Thalapathy vijay Trisha

विजय की पार्टी के लिए यह जीत जितनी बड़ी है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी. 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है, लेकिन बहुमत के जादूई आंकड़े (118 सीट) से अभी भी 10 कदम पीछे है. इसका साफ मतलब है कि सरकार बनाने के लिए विजय को किसी न किसी के साथ हाथ मिलाना ही होगा. बिना गठबंधन के सत्ता की कुर्सी तक पहुंचना फिलहाल मुमकिन नजर नहीं आ रहा है.

Thalapathy vijay Trisha

खींचतान के बीच गठबंधन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं कि टीवीके और डीएमके (59 सीटें) मिलकर सरकार बना सकते हैं, तो कुछ लोग एआईएडीएमके (47 सीटें) के साथ जाने की बात कह रहे हैं. विजय ने पहले ही राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है और तमिलनाडु को कौन सा नया समीकरण देखने को मिलता है.

Vijay TVK won 107 seats Tamil Nadu , Tamil Nadu election 2026 Vijay CM chances, Thalapathy Vijay divorce, Thalapathy Vijay Trisha Krishnan, Thalapathy Vijay second marriage, vijay life story family background , Vijay marriage story , Vijay trisha Krishnan relation, Tamilaga Vettri Kazhagam Tamil Nadu , तमिलनाडु में विजय टीवीके 107 सीटें जीते , तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय के मुख्यमंत्री बनने की संभावना , थलपति विजय की जीवन कहानी , थलापति विजय की दूसरी शादी

इन सब राजनीतिक दांव-पेंचों के बीच एक और बड़ी खबर यह उड़ रही है कि विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस और सपोर्टरों में भारी रोमांच है. अगर ऐसा होता है, तो विजय के लिए यह उनके करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट होगी और तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी. (फोटो साभार: IMDb)

Vijay,  Trisha Krishnan, Trisha Krishnan entry in Vijay tvk, Trisha Krishnan Vijay new alliance, Vijay Trisha Krishnan affair

कुल मिलाकर, तमिलनाडु का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है. एक तरफ त्रिशा के राजनीति में आने की खबर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है, तो दूसरी तरफ सरकार बनाने के लिए जारी उठापटक ने सबको उलझा रखा है. आने वाले कुछ दिन राज्य के भविष्य के लिए बहुत अहम होने वाले हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि थलापति विजय की टीम में कौन-कौन से नए खिलाड़ी शामिल होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *