नौतपा में खाएं ये 8 सब्जियां, तासीर में होती हैं ठंडी, शरीर रहेगा ठंडा, लू और डिहाइड्रेशन से होगा बचाव

नौतपा में खाएं ये 8 सब्जियां, तासीर में होती हैं ठंडी, शरीर रहेगा ठंडा, लू और डिहाइड्रेशन से होगा बचाव


इन दिनों हर तरफ नौतपा की चर्चा हो रही है. देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों का हाल बेहाल है. लू के थपेड़ों और झुलसा देने वाली सूरज की किरणों से लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है. उस पर अब 25 मई से नौतपा का कहर भी शुरू होने वाला है. नौतपा पूरे 9 दिनों तक रहता है. 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहने वाला है. इस दौरान सूरज आग उगलने वाला है. इन पूरे नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है, क्योंकि पारा 50 से 55 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसे में इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. घर से सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक निकलने से बचें. जब तक बहुत जरूरी ना हो घर से बाहर न जाएं. हर तरह के प्रोटेक्शन का ध्यान रखें. साथ ही इन दिनों ऐसी चीजें खाएं, जिसकी तासीर ठंडी हो. खासकर, हरी सब्जियों और फलों, तरल पदार्थ का सेवन खूब करें. आपको यहां कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के लिए जानी जाती हैं.

नौतपा में खाएं ये सब्जियां, शरीर रहेगा ठंडा

– नौतपा के समय सूरज पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाता है, जिससे गर्मी प्रचंड रूप धारण कर लेती है. यह हर साल जेठ के महीने में लगता है. ऐसे में लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है. लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. आप डाइट का प्रॉपर ख्याल रखें. घर से खाली पेट बिल्कुल ना निकलें. प्रत्येक दिन उन सब्जियों को शामिल करें, जिनकी तासीर ठंडी होती है.

नौतपा में खाएं ये सब्जियां

लौकी- 25 मई से 2 जून तक रहने वाले नौतपा के दौरान तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है. इससे शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है. ऐसे में बाहर घूमने से आपको डिहाइड्रेशन, लू लगने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में लौकी की सब्जी जरूर खाएं. ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है. लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है. पेट को ठंडक मिलती है.

खीरा, ककड़ी- पानी से भरपूर खीरा और ककड़ी का सेवन भी हर दिन जरूर करें. इनकी तासीर भी ठंडी होती है. खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. ये शरीर का तापमान बैलेंस बनाए रखता है. लू से बचाने में भी असरदार है.

कद्दू- कद्दू खाने में हल्का और जल्दी पचने वाली सब्जी है. तासीर में ठंडी कद्दू की सब्जी को आप कई तरह से खा सकते हैं. इसके सेवन से शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है. पेट को ठंडक मिलती है.

परवल- क्या आपको पता है कि परवल की तासीर भी ठंडी होती है? यह पाचन को बेहतर बनाती है. शरीर को ठंडा रखती है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

तुरई- पानी और फाइबर से भरपूर तुरई की सब्जी बेहद पौष्टिक और हेल्दी होती है. शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए आप तुरई खाएं. पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में तुरई फायदेमंद है.

टिंडा- गर्मी के मौसम के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी मानी जाती है टिंडा. इसे खाने से शरीर हल्का महसूस करता है. ठंडक मिलती है. आसानी से पचने वाली ये सब्जी नौतपा में जरूर खाएं, काफी हद तक लू, गर्मी के असर से बचाव होगा.

करेला- शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है स्वाद में कड़वा करेला. इसके सेवन से गर्मी कम होता है. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

लू से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें.
नौतपा के दौरान अधिक मसालेदार और तला-भुना खाने से बचना चाहिए.
दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर धूप में बिल्कुल भी न निकलें.
इन दिनों कॉटन के ढीले-ढाले और हल्के रंगों के कपड़े पहनें.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में पानी और अन्य तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, छाछ, लस्सी, सत्तू शरबत, शिकंजी, नींबू पानी खूब पिएं. हल्का भोजन करें. ठंडी तासीर वाली सब्जियां खाएं. उन फलों को डाइट में शामिल करें, जो शरीर को ठंडक दें. इससे आप हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे. सही खान-पान और पर्याप्त पानी से नौतपा के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *