33 साल बाद फिर धाक जमाएंगे संजय दत्त, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक जारी, ‘बल्लू’ ने रिलीज डेट का दिया हिंट!

33 साल बाद फिर धाक जमाएंगे संजय दत्त, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक जारी, ‘बल्लू’ ने रिलीज डेट का दिया हिंट!


Last Updated:

साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ के बाद अब ‘खलनायक रिटर्न्स’ भी फैंस का दिल जीतने आ रही है. संजय दत्त ने पोस्ट शेयर कर खासतौर पर अपने फैंस को तोहफा दिया है. खलनाय के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट जारी किया जा चुका है. मेकर्स ने इसका वीडियो रिलीज किया, जिसमें संजय दत्त का खूंखार लुक नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

33 साल बाद फिर धाक जमाएंगे संजय दत्त, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक जारीZoom

नई दिल्ली. संजय दत्त ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.उन्होंने अपनी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का जश्न मना रहे एक्टर ने अब ‘खलनायक रिटर्न्स’ की घोषणा कर दी है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

आज यानी शुक्रवार को संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ संजू बाबा ने कैप्शन में फायर इमोजी के साथ लिखा है, कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दुबारा शुरू होती है. खलनायक रिटर्न्स’.

टीजर में छा गए संजय दत्त

मेकर्स ने हाल ही में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर जारी किया है. इस टीजर वीडियो में संजय दत्त का खूंखार लुक सामने आया है. टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है. संजय दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. टीजर में संजय दत्त का लुक काफी धांसू नजर आ रहा है. टीजर वीडियो की लॉन्चिंग के लिए मुंबई में एक इवेंट का आयोजन हुआ था, जहां संजय से पूछा गया था कि पहले पार्ट की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी इसमें नजर आएंगी या कैमियो करेंगी. लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था.

भा गया फैंस को ये खतरनाक अंदाज

वायरल हो रहे संजय दत्त के इस टीजर पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो में संजय दत्त एक नए और रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह सिगरेट जलाते हुए जमीन पर पड़े एक शख्स को डरा रहे हैं. वीडियो में वह अपनी मशहूर लाइन बोलेत हैं, ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ इस डायलॉग ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. 1 मिनट 12 सेकेंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो में जेल का सीन दिखाया गया है,संजय दत्त जंजीरों को तोड़कर एक घायल शख्स के पास पहुंचते हैं. बैकग्राउंड में 1993 की कल्ट फिल्म ‘खलनायक’ का टाइटल ट्रैक ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ बजता है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *